फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 new hot spots in the district including Kailashpuri-Patel Nagar

कैलाशपुरी-पटेल नगर सहित जिले में 25 नए हाट स्पाट

Sun, 02 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
25 new hot spots in the district including Kailashpuri-Patel Nagar
शिकारगंज के हॉटस्पॉट नेवाजगंज में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में 47 नए संक्रमित मिले। इसके बाद सैयदराजा थाने के साथ पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी, पटेल नगर, डीजल कॉलोनी सहित 25 नए हॉटस्पॉट बनाए गए। रविवार को हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर यहां डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिले में अब तक 901 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें एक्टिव केस 278 हैं जबकि 615 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुुके हैं। वहीं कोरोना से संक्रमित होने पर इलाज के दौरान आठ लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में पीडीडीयू नगर के पटेल नगर, डीजल कालोनी, कैलाशपुरी में मरीज मिले हैं। इसी तरह नियमताबाद ब्लाक के डिहवा, बहादुरपुर, मढिया, चकिया ब्लाक में नेवाजगंज, शहाबगंज ब्लाक में तियरा, ,जमोखर, बरॉव, सैयदराजा थाना, नगर पंचायत चंदौली में जय प्रकाश नगर, धानापुर ब्लाक में रमरेपुर, बरहनी ब्लाक में महुंजी, नूरी, धीना थाना, कमालपुर पुलिस चौकी, चकिया नगर पंचायत, चंदौली ब्लाक के नेगुरा, खुरहुआ, मधुपूर, सोहदवार, बबुरी और चहनिया ब्लाक के इटवा और रामगढ़ गांव में मरीज मिलने से खलबली मची है। शनिवार को सभी जगहों को हाटस्पाट करते हुए सील कर दिया गया है। इस तरह जिले में हाटस्पाट की संख्या तरकीबन 160 तक पहुंच गई है। इन गांवों और मुहल्लों के अलावा नगरीय इलाके में सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

धानापुर। विकास खंड़ के रमरेपुर व महुंजी में एक-एक कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रविवार को पहुंची अधिकारियों की टीम ने हाटस्पाट घोषित कर गांव को बांस-बल्ली से सील कर दिया। साथ ही गांव में साफ-सफाई और सैनिटाइज करने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। दोनों गांव निवासी युवक राजस्थान के भटिंडा से 29 जुलाई को घर वापस लौटे थे। उसी दिन जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए थे। शनिवार की रिपोर्ट में दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित दोनों युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। एडीओ पंचायत बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि गांव को हाट स्पाट कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। कोविड-19 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की देर रात आयी रिपोर्ट में बीआरसी धरहरा का कम्प्यूटर आपरेटर सहित अलहिया गांव के एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पाजिटिव पाये गये है। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम ने सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

टिमिलपुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक धरहरा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कंप्यूटर आपरेटर है। दो दिन पूर्व सीएचसी पर जांच हुई थी। जिसकी रिपोर्ट पाजीटिव आने पर आसपास सहित शिक्षकों में खलबली मच गई। वही अलहिया गांव की दंपती मुम्बई से अपने दो बच्चों के साथ घर पहुंचे हुए थे। जांच रिपोर्ट में सभी पाजिटिव होने पर गांव में हड़कंप है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि सभी पाजिटिव को कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed