फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 KVA transformer burnt with loud noise

तेज आवाज के साथ जला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

Fri, 13 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
25 KVA transformer burnt with loud noise
कंदवा। क्षेत्र के असना गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह तेज आवाज के साथ जल गया। आवाज के साथ ट्रांसफार्मर की बाडी भी फट गई। इससे उसका तेल जमीन पर गिर रहा है। ट्रांसफार्मर जलने से करीब 25 घरों की की आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते भीषण गर्मी व उमस में लोगों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के असना गांव के दक्षिण तरफ स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास लगे 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से करीब 25 घरों को विद्युत आपूर्ति होती है। तकनीकी खराबी के चलते उसका तेल रिस रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर दी, लेकिन विभाग ने ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी को ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। इसका नतीजा हुआ कि शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल गया। इससे भीषण गर्मी व उमस में लोग परेशान हैं। जले ट्रांसफार्मर के फटे बाडी से तेल रिस रहा है। गांव के राम अधीन सिंह, नन्हे सिंह, मुग्गन सिंह, राम उग्रह सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, भरत खरवार आदि चेतावनी दी कि यदि क्षमता वृद्धि कर ट्रांसफार्मर को बदल कर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed