फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   240 beds have been arranged by the District Health Department

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 240 बेड की गई है व्यवस्था

Fri, 16 Apr 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
240 beds have been arranged by the District Health Department
चंदौली। जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। महामारी से निपटने के लिए 240 बेड की व्यवस्था की गई है। वही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन की भी व्यवस्था की गई है ताकि ऑक्सीजन की कमी न हो सके। वहीं संक्रमित मरीजों के इलाज में भी पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 1100 से अधिक लोग जिलें में संक्रमित हो चुके है, जिसमें अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 25 की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए 240 बेड की व्यवस्था स्वास्थ्य महकमे की ओर से की गई है। इसमें पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में 110, चकिया जिला चिकित्सालय में 100 और रेलवे अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। जनपद में 22 वेंटिलेटर के साथ 35 ऑक्सीजन की मशीन की व्यवस्था है, ताकि गंभीर अवस्था में मरीजों को अच्छी सुविधाएं दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed