{"_id":"5f109f828ebc3e639f71dd73","slug":"24-new-corona-positive-including-bank-worker-student-chandauli-news-vns5362399120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए वाराणसी भेजा गया 303 लोगों का सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए वाराणसी भेजा गया 303 लोगों का सैंपल
विज्ञापन
चंदौली। जिले में बृहस्पतिवार को बैंक कर्मी, बी टेक का छात्र सहित 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में सात प्रवासी हैं। दूसरी तरफ आज आठ लोगों ने कोरोना को मात दी और भोगवारे अस्पताल से छुट्टी मिली।
जिले में आज मिले रिपोर्ट में एक बालिका, 4 महिला और 19 पुरुषों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 6 व्यक्ति महाराष्ट्र से, एक लखनऊ से आए हैं। अन्य 17 लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में एक प्राईवेट हास्पिटल नर्सिंग स्टाफ, एक बीटेक स्टूडेंट, एक स्टेशनरी शॉप, एक बैक कर्मी है। संक्रमितों में नियामताबाद के 4, पीडीडीयू नगर के 10, बरहनी ब्लाक के 3, चंदौली के 5, शहाबगंज के एक और एक वाराणसी निवासी है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ आज 8 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर एल-1 फेसेलिटी भोगवारा से डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 439 हो गई। इसमे केस 259 है जबकि 176 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
चंदौली। कोराना संक्रमण की जाचं के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच आईसोलेशन वार्ड में की जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को 303 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी को भेजा गया। कोरोन संक्रमण का पता लगाने के लिए जिला के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। इसके लिए जिला अस्पताल चंदौली व चकिया में प्रवासियों की लंबी लाइन लग रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल चंदौली में 193 व चकिया में 110 लोगों का सैंपल लिया गया। सभी को चिकित्सकों ने जांच के लिए वाराणसी भेज दिया। वही 288 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।