फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   2200 women will go to Prayagraj to listen to PM Modi

प्रयागराज में पीएम मोदी को सुनने जाएंगी 2200 महिलाएं

Mon, 20 Dec 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
2200 women will go to Prayagraj to listen to PM Modi
चंदौली। जिले के सभी ब्लाकों से विभिन्न योजना के लाभार्थी महिलाएं प्रयागराज में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने ब्लाकवार महिलाओं को चिह्नित किया है। जो मंगलवार की सुबह ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होगी। प्रत्येक बस में नोडल अफसर, महिला पुलिस कर्मी भी तैनात होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयं सहायता समूह, आशा, बीसी सखी, सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर महिलाओं को चुना गया है। जहां 21 दिसंबर को पीएम प्रयागराज के परेड मैदान पर महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब ढाई लाख महिलाएं जाएंगे। जिले से 2287 महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए 73 बसों का इंतजाम किया गया है। यह बसें परेड मैदान, केपी ग्राउंड और झूंसी के मेला क्षेत्र में खड़ी कराई जाएगी। सोमवार को पुलिस लाइन में अफसरों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें सीडीओ अजितेंद्र नारायन और एएसपी सुखराम भारती ने पुलिस कर्मियों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए टिप्स दिया। एएसपी ने कहा कि प्रत्येक बस में सवार महिलाओं की सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है। जबकि उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैनात अफसरों को जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में सभी लोग निष्ठा के साथ महिलाओं को सकुशल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने में अहम भूमिका निभाएं। इस दौरान सीओ अनिल राय, सीओ रघुराज, निरीक्षक अनिल पांडेय, मिथिलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed