फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   2.20 lakh volt wire broke on 33 thousand volt wire, supply stopped

Chandauli News: 33 हजार वोल्ट के तार पर टूटकर गिरा 2.20 लाख वोल्ट का तार, आपूर्ति ठप

Fri, 19 Jul 2024 04:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
2.20 lakh volt wire broke on 33 thousand volt wire, supply stopped
पीडीडीयू नगर। साहूपुरी उपकेंद्र के स्विच यार्ड के बाहर बुधवार की रात 11 बजे 2.20 लाख वोल्ट का तार टूटकर 33 हजार वोल्ट के तार पर गिर गया। इससे तारों से चिंगारियां निकलने लगी। साथ ही उपकेंद्र के तीन फीडरों से जुड़े 80 से ज्यादा गांवाें और नगर की बिजली गुल हो गई। करीब तीन लाख की आबादी रात में गर्मी और उमस से परेशान रही। भोर में तीन बजे तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। पड़ाव स्थित साहूपुरी उपकेंद्र के छह फीडरों से पीडीडीयू नगर समेत 150 से ज्यादा गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। साहूपुरी उपकेंद्र पर ओबरा पावर प्लांट से दो लाख बीस हजार वोल्ट का तार आया हुआ है। वोल्टेज हाई होने बुधवार की रात 11 बजे 2.20 लाख वोल्ट का तार टूटकर नीचे से गुजरे 33 हजार वोल्ट के तार पर गिर गया। इससे करीब 15 मिनट तक इतनी तेज चिंगारियां निकलती रहीं, कि करीब एक किमी तक उजाला हो गया। इससे साहूपुरी उपकेंद्र में हड़कंप मच गया। वहीं, चंदासी, रेलवे और भूपौली फीडर से जुड़े 80 गांवों और नगर पालिका क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने अस्थायी मरम्मत कर चार घंटे बाद भोर में तीन बजे आपूर्ति बहाल की। इस बीच उमस और गर्मी में तीन लाख लोग परेशान रहे। वहीं, बृहस्पतिवार को दिन भर ट्रिपिंग के कारण बिजली कटती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed