फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 trains did not run due to water logging near Howrah station

हावड़ा स्टेशन और आस पास जल भराव से नहीं खुली 22 ट्रेनें

Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
22 trains did not run due to water logging near Howrah station
पीडीडीयू नगर। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तेज बारिश से हावड़ा स्टेशन और आस पास के इलाकों में जल भराव की स्थिति हो गई है। इससे लगातार दूसरे दिन भी पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इमसें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप और डाउन की 12 ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से जल भराव से ट्रेनों के परिचालन में मुश्किल हो रही है। इसी वजह से लगातार दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया गया है। इसमें दूसरे स्थान से यहां आने वाली ट्रेनें भी शामिल है। शुक्रवार को हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल, हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, हावड़ा-जम्मूतवी, राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा स्पेशल, पटना से खुलने वाली पटना-हावड़ा स्पेशल रद्द कर दिया गया। इसी तरह शनिवार को हावड़ा-धनबाद स्पेशल रद्द रही वहीं रविवार को धनबाद-हावड़ा नहीं खुलेगी। आज राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा, रक्सौल-हावड़ा, हावड़ा-राजेंद्रनगर टर्मिनल, हावड़ा-पटना स्पेशल, इंदौर-हावड़ा स्पेशल, गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल, लालकुंआं-हावड़ा स्पेशल, नई दिल्लीं-हावड़ा स्पेशल, देहरादून-हावड़ा स्पेशल, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा स्पेशल, काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल, हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल, बीकानेर-हावड़ा स्पेशल रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed