{"_id":"677d85507a6908370402ebd2","slug":"22-samples-of-sweets-failed-in-testing-chandauli-news-c-189-1-svns1013-125596-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मिठाई के 22 नमूने जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मिठाई के 22 नमूने जांच में फेल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अगर आप मिठाई के शौकीन है तो संभल जाइए। दीपावली और नवरात्र में लिए गए मिठाई, खोवा और पनीर समेत अन्य खाद्य सामग्रियों के 22 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। 49 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 31 की जांच रिपोर्ट आई है। खास बात यह है कि चंदौली और पीडीडीयू नगर की नामचीन दुकानों से भी नमूने लिए गए थे।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र और दीपावली के समय जिले में विभिन्न मिठाई की दुकानों से नमकीन, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, चमचम, खीर मोहन, खीर कदम, रसमलाई के अलावा पनीर और खोवा आदि के 49 सैंपल लिए थे। इसमें से 31 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है।
रिपोर्ट के अनुसार 22 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। इसमें चंदौली और पीडीडीयू नगर की पांच बड़ी दुकानें के भी नमूने शामिल हैं। संवाद