Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 canals in the district will be strengthened at a cost of 38.23 lakh

Chandauli News: 38.23 लाख से जिले की 22 नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण

Fri, 13 Nov 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
22 canals in the district will be strengthened at a cost of 38.23 lakh
पीडीडीयू नगर। जिले में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 22 नहरों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। चंद्रप्रभा प्रखंड ने इसके लिए 38.23 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत नहरों के तटबंधों की मरम्मत के साथ ही आंतरिक सेक्शन में सुधार कराया जाएगा। कार्य पूरा होने से किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने में आसानी होगी और गेहूं की फसल की सिंचाई में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

किसानों की मांग पर तैयार की गई कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। हालांकि, अभी शासन से इसकी मंजूरी और बजट मिलने का इंतजार है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद संबंधित नहरों पर काम शुरू कराया जाएगा। योजना के तहत चंदौली-मुगलसराय फीडर, जलालपुर, बगही, डुमरी, बिसौरी, रामगढ़, ककरैत रजवाहा, लीलापुर, हिनौती, झगडूचक, पई, बहोरा और धीना राजवाहा सहित अन्य नहरों में मरम्मत और सुधार कार्य प्रस्तावित हैं। कहीं दाएं और बाएं तटबंधों को मजबूत किया जाएगा तो कहीं नहर के आंतरिक सेक्शन को दुरुस्त किया जाएगा। विभाग का मानना है कि सुदृढ़ीकरण के बाद नहरों में पानी का प्रवाह बेहतर होगा। इससे टेल तक पानी पहुंचाने में सहूलियत होगी और किसानों को सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। खासकर गेहूं की खेती के दौरान पानी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि नहरों के सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। शासन से अनुमति और धन मिलने के बाद कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed