फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मेरा पहला वोट

मेरा पहला वोट

Sun, 24 Mar 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मेरा पहला वोट

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल जुटे हैं। सभी दल युुवाओं का समर्थन पाने की जुगत में लगे हैं। मानना है कि युवा ही चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। दूसरी तरफ पहली बार वोट देने वाले युवा उत्साहित हैं। उनका कहना है कि देश का विकास करने वाले और रोजगार मुहैया कराने वाले को अपना मत देंगे।

नगर के अमोघपुर निवासी नेहा कुमारी कहती हैं कि महिला सुरक्षा सबसे अहम है। पितृ सत्तात्मक समाज में महिलाओं की स्थिति दयनीय है। महिलाओं को दोयम दर्जे का समझा जा रहा है। यही कारण है कि आज तक महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी पास नहीं हो सका। रोजगार देने महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने वाले दल को वोट करेंगी साथ ही यह ध्यान रख। गल्लामंडी निवासी प्रियंका जायसवाल ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। यहां युवाओं की आबादी सर्वाधिक है। बावजूद युवा लक्ष्य विहीन होकर भटक रहे हैं। न तो उच्च शिक्षा की व्यवस्था है और न ही रोजगार अथवा नौकरी की। युवा सोच वाले दल ही युवाओं की पसंद बनेंगे। नई बस्ती गोधना निवासी मोहन यादव ने कहा कि कृषि प्रधान जनपद में तमाम समस्याएं हैं। सिंचाई, बिजली, खाद, बीज की समस्या है। समस्या के प्रति गंभीर दल को ही वोट देंगे। शकुराबाद निवासी अमृतलाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति आज तक नहीं सुधरी है। पानी निकासी, साफ सफाई, पेजयल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से लोग दो चार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का वादा करने वाला ही पहली पसंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed