{"_id":"5c8800fcbdec2213f52b7130","slug":"21552417020-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी आपूर्ति ठप होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी आपूर्ति ठप होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। गर्मी की शुरूआत होते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। जल निगम की लापरवाही से पानी टंकी का मोटर में तकनीकी खराबी की वजह से पानी आपूर्ति ठप हो जा रही है। शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कस्बा में दस दिनों से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई आंदोलन किया जाएगा।
कस्बा के टिमिलपुर में स्थित जल निगम के पानी टंकी को मोटर दस दिन पहले जल गया। इससे कस्बा सहित सिरोहुपुर, तेंदुईपुर,नागेपुर, टिमिलपुर,बलारपुर, ताजपुर, दुर्गापुर, ईटवा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रा्रमीणों का कहना है कि पानी टंकी पर तीन मोटर लगे थे और देख भाल न होने से धीरे धीरे तीनों जल गए। मोटर बदलने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पानी आपूर्ति न होने से लोगों को कुंए और हैंडपंप पर आश्रित होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि जल्द ही पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में व्यापारी नेता हाजी जोखू सिद्दीकी, दिलीप गुप्त, बबलू भारती, बाबूजान, मुराहु विश्वकर्मा, डॉ. मनोज राय, मुकेश नंदन, केके सोनी,ईश्वर चंद प्रजापति, किशन गुप्ता, राजू, विशाल जायसवाल, शेरु खां, वंटी जायसवाल, गोलू, रियाजुद्दीन, सोनू रहे। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता राजबली ने बताया कि आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास जारी है। मोटर जलने की रिपोर्ट भेजी गई है। धन मिलते ही मरम्मत कराकर पानी आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।