{"_id":"5c743acdbdec22629b008440","slug":"21551121101-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजे के लिए डीएम से मिले व्यापारी
सचित्र 53
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। व्यापार संघ के सदस्यों ने सोमवार को नगर की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही एनएच के चौड़ीकरण में ध्वस्त की गई दुकानों का मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्याओं को समाधान करा दिया जाएगा।
व्यापारियों ने बताया कि हाइवे के दोनो तरफ चौड़ीकरण के चलते नगर में सड़क के किनारे बने भवनों को तोड़ दिया गया। लेकिन समय गुजरने के बाद भी एनएच प्राधिकरण की ओर से भवन स्वामियों को मुआवजा नहीं दिया गया। इससे लोगों में सरकारी अमले के खिलाफ गहरी नाराजगी है। बताया कि नगर में बने सर्विस रोड के किनारे जगह जगह ड्रेन के ढक्कन खुले है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंभीर रोगों के फैलने की संभावना है। बताया कि चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समाने अंडर पास पास नहीं बनने के कारण अक्सर दुर्घटना की संभावना रहती है। प्रतिनिधि मंडल में हरिश्चंद्र, प्रदीप सेठ, विजय कुमार, अरुण, बृजेश, नरायन, इंद्रजीत जायसवाल, संजय, गुरु प्रकाश सिंह शामिल रहे।