{"_id":"5c44c531bdec22739b0694f5","slug":"21548010801-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री हाल में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री हाल में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर में एक बजे लावारिस बैग की सूचना पर खलबली मच गई। इससे आनन- फानन में जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वायड सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एक घंटे के प्रयास के बाद यात्री हाल में खाली बैग बरामद किया गया। बाद में पता चला कि सब नाटक है। गणतंत्र दिवस और कुंभ मेला के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की जांच के लिए मॉक ड्रिल किया गया है। इसमें सबकुछ ओके मिला।
दोपहर एक बजे किसी से कंट्रोल को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में लावारिस बैग पड़ा है। आशंका है कि इसमें विस्फोटक सामग्री हो सकती है। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार, आरपीएफ पीडीडीयू निरीक्षक बीएन मिश्र, एसआई कन्हैया लाल, एएसआई राजेश चंद आदि डॉग स्क्वायड के साथ, एसआईबी, सीआइबी की टीम यात्री हाल में पहुंची। सबसे पहले सीटी बजाकर खतरे की सूचना देते हुए सुरक्षित ढंग से बाहर निकाला। इसके बाद स्नीफर डॉग ने सीट के नीचे छिपे बैग की तलाशी ली। जवानों ने साहस का परिचय देते हुए सावधानी पूर्वक बैग को बाहर निकाला और बैग को खोला तो उसमें कपड़े आदि निकले। करीब एक घंटे की चली मॉकड्रिल के बाद सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक बीएन मिश्र और जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सुरक्षा की जांच के लिए मॉकड्रिल किया गया। इसमें सबकुछ सही पाया गया। इसके अलावा जांच एजेंसियां एवं सुरक्षा टीम भी पूरी तरह से आतंकी घटनाओं के प्रति सजग दिखाई दीं।