{"_id":"5c115b15bdec2241522c5b9a","slug":"21544641301-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पूर्व सांसद से मिलकर मांगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पूर्व सांसद से मिलकर मांगा साथ
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में प्रस्तावित रिंग रोड के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा के लिए आंदोलनरत किसानों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को बौरी गांव में पहुंच कर पूर्व सांसद रामकिशुन से मिला और आंदोलन में साथ मांगा। कहा कि उचित मुआवजा मिलने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व सांसद ने किसानों को साथ देने का भरोसा दिलाया।
किसानों ने बताया कि किसानों को रिंग रोड में जा रही जमीन का उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। दूसरी तरफ जबरन खेतों पर कब्जा जमाया जा रहा है। इसके खिलाफ किसान भी एक कदम पीछे हटने का काम नहीं करेंगे। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने आश्वासन दिया कि लाचार किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी हर हालत में लड़ने का काम करेगी। किसानों के साथ कतई नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार के इस अड़ियल रवैया और किसान विरोधी होने के कारण पांच राज्यों में हुए चुनाव में जनता उखाड़ फेंकने का काम किया है। यही स्थिति रही तो देश से भी जनता उखाड़ फेंकने का काम आगामी चुनाव में करेगी। पूर्व सांसद ने मिलने वालों में केदार यादव, उमाशंकर ड्राइवर, डॉ. स्वामीनाथ यादव, अंबिका तिवारी, चंद्रशेखर सिंह ,सुरेंद्र यादव, जनकु यादव, श्याम नारायण यादव मौजूद रहे।