फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महिला उत्थान के लिए विभागों में समन्वय जरूरी

महिला उत्थान के लिए विभागों में समन्वय जरूरी

Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिला उत्थान के लिए विभागों में समन्वय जरूरी

विज्ञापन
चकिया। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आधा दर्जन विभागों से संबंधित महिला कर्मचारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बीडीओ सरिता सिंह ने कहा कि महिला उत्थान के लिए बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, सफाईकर्मी, स्वच्छता प्रेरक, रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत सभी कर्मचारियों के बीच समन्वय जरूरी है।
उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के हित से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। गोष्ठी में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेश गुप्ता ने अपने विभाग की ओर से महिला तथा बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बाल विकास परियोजना द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी रखने का आह्वान किया। अभियान के सब डिस्ट्रिक को-आर्डिनेटर सुरेश पांडेय ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा (शहरी), प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अंत्योदय कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, विधवा पेंशन, विवाह पंजीकरण, कृष्ण कुटीर, 181 वुमेन हेल्पलाईन पावर टीम, एंटी रोमियो स्क्वायड, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बीईओ चंद्रशेखर आजाद, एपीओ मनरेगा सुरेन्द्र कुमार, भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला शुक्ला, सपना पांडेय, रीता पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


चकिया। नगर पंचातय के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाली सड़कों की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण कर गिट्टी बालू, छड़ रखकर बेचने वाले दुकानदारों तथा लंबे समय तक सड़क भवन निर्माण सामग्री रखकर मकान बनवाने वाले लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि दो दिन के अंदर यदि पटरियों पर से अतिक्रमण नही हटा तो कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के किनारे गिट्टी बालू रखकर बेचने तथा सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। इस पर डीएम नवनीत सिंह चहल तथा एसपी संतोष कुमार सिंह ने तत्काल अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed