{"_id":"5bfd931cbdec22416f231b5c","slug":"21543344924-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी के लिए 33 का हुआ शारीरिक परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी के लिए 33 का हुआ शारीरिक परीक्षण
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विकास भवन में मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य परीक्षण किया। तीन सदस्यीय जांच टीम ने उनके दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद मेडिकल चेकअप किया। आवेदन करने वाले 38 अभ्यर्थियों ने केवल 33 ही जांच कमेटी के सामने हाजिर हुए। शेष पांच अनुपस्थित रहे।
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रांतीय रक्षक दल(पीआरडी) के पांच पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया था। इसमें सामान्य वर्ग से तीन, पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग के लिए एक एक पद शामिल थे। इन पदों के लिए जिले के 38 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मंगलवार को प्रभारी सीडीओ पद्मकांत शुक्ल, एडीशनल सीएमओ डॉ. पीके लाल और युवा कल्याण अधिकारी रमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों साक्षात्कार लिया। इस दौरान जांच टीम ने बारी बारी से लोगों के दस्तावेज चेक करने के बाद उनकी लंबाई और मेडिकल परीक्षण किया। इस दौरान केवल 33 आवेदक ही साक्षात्कार में शामिल हुए। युवा कल्याण अधिकारी रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच करने के बाद सभी पत्रावलियों को जिलाधिकारी के यहां भेज दिया गया है।
विज्ञापन