फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित बस खेत में पलटी, 10 घायल

अनियंत्रित बस खेत में पलटी, 10 घायल

Mon, 15 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बस खेत में पलटी, 10 घायल

विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के कलवारी गांव के समीप पीडीडीयू नगर से इलिया जा रही एक निजी बस सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दुर्घटना में 10 सवारियों को हल्की चोट आई है। बस पलटने के बाद यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वामी नाथ प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जीप व एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर रूप से चोट नहीं आई। बाकी यात्री बाल-बाल बच गए।
दरअसल, लोक निर्माण विभाग लेवा-इलिया मार्ग को चौड़ा कर रहा है। तियरा गांव के पास पुल भी बनाया जा रहा है। इसके कारण पुल से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसे में सभी भारी वाहन और यात्री बसें लटांव गांव के पास बने पुल को पार कर कलवारी गांव होते हुए निकल रही हैं। सड़क संकरी होने के कारण पीडीडीयू नगर से इलिया जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कलवारी गांव के पास मोड़ पर ग्रामीणों ने सड़क पर उपली पाथ रखी थी। बस के चालक ने उपलियों को बचाने का प्रयास किया तो वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस फिसलकर खेत में पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। संयोग ठीक रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना में यात्रियों को हल्की चोटें आई है। बाकी यात्री बच गए।
विज्ञापन

ये हुए घायल
घायलों में सिंघरौल निवासी विपिन श्रीवास्तव (35) व बलनपुरवा गांव निवासी रीता (35), मधु (16), सविता (11), प्रियंका (17), प्रेमचंद् (35) और गोगहरा निवासी राजेंद्र (40), निहोरी राम (70), चंद्रावती (40) व इंद्रावती (40) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed