फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केंद्र निर्धारण के लिए बोर्ड को भेजी गई सूची

केंद्र निर्धारण के लिए बोर्ड को भेजी गई सूची

Mon, 15 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
केंद्र निर्धारण के लिए बोर्ड को भेजी गई सूची

विज्ञापन
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा की ओर हाई स्कूल व इंटर के बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। अभी भले ही केंद्रों का निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन इस बार कुल हाई स्कूल व इंटर में 75355 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। पिछले वर्ष 102 केंद्र बनाए गए थे। इसमें इस बार पांच केंद्रों को केंद्र बनाए जाने से दूर रखे जाने की संभावना है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 हजार छात्र-छात्राएं कम हैं। केंद्र निर्धारण के लिए बोर्ड को विद्यालयों की सूची भेज दी गई है।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही है। जनपद में कुल 246 विद्यालय है। पिछले वर्ष कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल हाई स्कूल व इंटर के 95059 परीक्षार्थी थे। इसमें हाई स्कूल के 51611 और इंटर के 43448 परीक्षार्थी थे। इस बार अभी केंद्र निर्धारण नहीं हुआ है। इस बार कुल 75355 छात्र-छात्राएं को परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए है। इसमें हाई स्कूल के 42259 और इंटर के 33096 छात्र-छात्राएं शामिल है।
विज्ञापन



चंदौली। नकल माफियों पर अंकुश लगाने को शासन की प्रतिबद्ध है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में केंद्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। केंद्र सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे। नकल रोकने को केंद्राध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और छात्रों से सहयोग करने का विभाग ने आह्वान किया है।छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं, ताकि सफलता हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 75355 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 हजार कम है। वहीं पांच परीक्षा केंद्र काली सूची में शामिल हैं। कें द्रों का निर्धारण आन लाइन प्रक्रिया के तहत किया जा रहा। सत्यापन कर बोर्ड को सूची भेजा दी गई है।
डा.विनोद कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed