फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित पिकअप ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा, एक की मौत

अनियंत्रित पिकअप ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित पिकअप ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

बबुरी। थाना क्षेत्र लाठौरा गांव मे शुक्रवार की रात दस बजे अनियंत्रित होकर भूसा लदे पिकअप ने घर के बाहर सो रहे लोगों को रौंद दिया। इससे चारपाई पर सोए युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लठौरा गांव निवासी महादेव बियार पिकअप पर भूसा लादकर रात में मुगलसराय की तरफ जा रहा था। वहीं गांव के ही राजू (31) पुत्र श्याम प्यारे, जितेन्द्र बाबूनंदन (30), त्रिभुवन (32) पुत्र रघुनाथ और एक अन्य युवक गर्मी की वजह से घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क की पटरी पर होते हुए घर के बाहर सो रहे युवकों को रौंद दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई और भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को नउजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया जबकि जितेन्द्र, बाबूनंदन और अज्ञात युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद गांव में खलबली की मच गई और मातम पसर गया।
विज्ञापन


नईबाजार (ब्यूरो)। सकलडीहा कोतवाली के डेढ़ावल पुलिस चौकी के पास स्थित पुलिया के पास शुक्रवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार मनीष कुमार राय (20) निवासी सलेमपुर जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसे सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed