{"_id":"5b25635c4f1c1bf66e8b88a7","slug":"21529176924-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने किया अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने किया अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन में शनिवार को भी पुलिस भर्ती के लिए आयोजित मेडिकल परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 42 अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण कराया। पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने लंबाई और सीने के नाप के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप किया।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शनिवार को पांचवें दिन पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के शारीरिक जांच हुई। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का लंबाई और सीने का नाप लिया गया। जिला अस्पताल में तैनात डा. पी लाल, डा. राधेश्याम, डा. आनंद, डा. अभिषेक सिंह, डा. जेपी सिंह को अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप करने के लिए लगाया गया है। अभ्यर्थियों के मेडिकल चेकअप के बाद पुलिस लाईन प्रभारी शिव नारायन यादव ने उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पुलिस लाईन के बाहर भी अभ्यर्थियों के अभिभावकों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन