{"_id":"5abbeff34f1c1bf6298b46d6","slug":"21522266099-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई 34 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद की शाम्भवी और शिवदेव चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जनपद से इस प्रतियोगिता में कुल सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
22 से 25 मार्च तक महाराष्ट्र के पुणे के शिखु पठारे स्टेडियम में 34 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद से शाम्भवी मिश्रा, तेजस्वनी मिश्रा, आकांक्षा चौहान, श्वेता राय, शिवम चौहान, शिवजीत चौहान आदि ने प्रतिभाग किया था। इसमें अपने किक के दम पर बालिका वर्ग में सकलडीहा ताइक्वांडो एकेडमी की शाम्भवी मिश्रा व बालक वर्ग में शिव देव चौहान ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के मेडल जीतने के बाद परिवार वालों बधाई देने वाले लोग उनके घर पहुंचते रहे। इसमें शरद प्रताप राव, अल्ताब खान, अशोक केशरी, डा. ओमप्रकाश चौहान, सीमा खान, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार, अमित मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन