फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बोलो-बोलो मुहमदिया हुसैन,या हुसैन या हुसैन

बोलो-बोलो मुहमदिया हुसैन,या हुसैन या हुसैन

Mon, 02 Oct 2017 01:22 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बोलो-बोलो मुहमदिया हुसैन,या हुसैन या हुसैन
ताजिया

विज्ञापन
मुगलसराय। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में नगर सहित पूरे जिले में दसवीं मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। बोलो-बोलो मुहमदिया हुसैन,या हुसैन या हुसैन के नारे के साथ मातमपूर्सी करते हुए मुस्लिम बंधुओं ने शाम को चौक पर स्थापित ताजिया को उठाया और जुलूस की शक्ल में कर्बला पहुंच कर ताजिये को ठंडा किया गया। इस दौरान युवाओं ने हैरतगेंज करतब दिखाए। कहीं जंजीर से तो कहीं चाकू से मातम किया गया। इस मौके पर चौक से लेकर कर्बला तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत 75 और अलीनगर थाना क्षेत्र के 28 स्थानों पर शनिवार की शाम चौक पर स्थापित किया गया। पूरी रात नौहा ख्वानी की गई। रविवार को दोपहर बाद युवाओं की टोली ताजिये को उठाकर जुलूस की शक्ल में मातम करते हुए कर्बला तक पहुंचाया। ताजिये के जुलूस के मद्देनजर नगर में जीटी रोड की एक पटरी को पर आवागमन रोक दिया गया था। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। नगर के कसाब महाल, मुस्लिम महाल, पथरा, सिकटिया, अलीनगर, सहित अन्य स्थानों पर स्थापित चौक से ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवा तरह तरह के करतब दिखाते चल रहे थे। जीटी रोड पर इस दौरान जगह जगह शिविर लगा कर जुलूस में शामिल घायलों का इलाज किया गया वहीं जगह जगह ताजियेदारों को शर्बत आदि पिलाया गया। दुलहीपुर में आगा साहब इमामबाड़ा से ताजिया जुलूस की शक्ल में निकाला गया और कर्बला पहुंच कर ठंडा किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार हजरत इमाम हुसैन की शहादत के रविवार को तीसरे पहर नगर में इमाम चौकों पर स्थापित ताजियों को उठाया गया। ताजियों के जुलूस का नेतृत्व चकिया के सरकारी ताजिया ने किया। संवेदनशील सिकन्दरपुर बाजार में ताजियों का जुलूस दोपहर में ही आरंभ हुआ तथा सांय काल के पहले ही ताजियों को कर्बला में ले जाकर ठंडा कर दिया गया। ताजियों के जुलूस के दौरान उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्या, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, कोतवाल अरविंद सिंह सिसौदिया, चौकी प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन आदि डटे रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नेवाजगंज, मुजफ्फरपुर, करवंदिया, नौडिहा तथा शिकारगंज गांव में रविवार को ताजियों को इमाम चौकों से उठाया गया तथा मातम, नौहाख्वानी, सीनाजनी करते हुए कर्बला ले जाकर ठंडा किया गया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के 29 स्थानों से ताजिया रविवार की देर शाम तक कर्बला तक पहुंची। इस दौरान सीओ राजकुमार कुकरेती, एसडीएम छेदीलाल, कोतवाल टीपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। क्षेत्र के बरठी,तेनुवट,नईबाजार,पौरा गांव के बच्चों ने कई ऐसे बेहतरीन करतब दिखाये की लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा लिया। अलाउदीन अंसारी,असरफ अली,मुमताज अंसारी, रूस्तम अंसारी, मुमताज अंसारी, डा0अलीराजा व सोमारू उस्ताद और पशुराम उस्ताद के अखाड़े पर खिलाड़ियों ने लकड़ी के नए-नए खेलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मर्सिया पढ़ते हिंदु मुस्लिम कर्बला तक गए साथ- साथ
सकलडीहा(ब्यूरो)। मुहर्रम पर सकलडीहा पोखरे से ताजिया उठकर सकलडीहा कोट तक पहुंचती है। इसके बाद पुन: छोटी मस्जिद से जामा मस्जिद होते हुए कर्बला तक जाती है। इस दौरान हिंदु मुस्लिम एक साथ ताजिया के साथ मर्सिया पढ़ते हुए कर्बला तक जाते हैं। इस दौरान रोजन अली, गुलाम रब्बानी, डा. अकबर, जोखू सिददीकी, शौकत चैधरी, कलाम, सुल्तान, रन्नू, शेरू, शमशेर, शकील, भोले, संजय, महबूब, बिटटू, मोनू ,टीपू सुल्तान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed