{"_id":"59c6b7f54f1c1b8f688b638f","slug":"21506195445-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के गांव पहुंचे विशेष सचिव ग्राम्य विकास,थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के गांव पहुंचे विशेष सचिव ग्राम्य विकास,थपथपाई पीठ
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास अक्षय लाल सिंह यादव ने ब्लाक और सरकारी अस्पताल के साथ ओडीएफ गांव रानेपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विकास की योजनाओं की समीक्षा की और कार्यों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली और गांवों में शौचालय निर्माण मेें तेजी लाने का निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के वाराणसी कार्यक्रम में व्यस्त होने से उनके निर्देश पर विशेष सचिव ग्राम्य विकास अक्षय लाल सिंह यादव शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर विभिन्न मद से कराए गये कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी ली। वहीं शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एक्सरे कक्ष, पैथोलाजी कक्ष, दवा स्टोर, इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान डाक्टरों को बाहर का दवा न लिखने की हिदायत दी। साथ ही जीवन रक्षक सहित संपूर्ण दवा मुहैया कराने का सीएमओ को निर्देश दिया। दोपहर करीब एक बजे ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह के गांव रानेपुर गांव पहुंचकर शौचालय, पीएम आवास, परिषदीय स्कूल, तालाब आदि का निरीक्षण किया। जहां पीएम आवास, शौचालय, बारात घर सहित साफ सफाई देख ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिमा सिंह की सराहना की। अंत में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। लौटते समय अधिकारियों की गुड वर्क की सराहना करते हुए जनपद को खुले में शौच मुक्त करने पर जोर दिया। इस दौरान सीडीओ अनिरूद्ध सिंह, डीडीओ प्रद्युम्नकांत शुक्ल, बीडीओ श्रवण कुमार राय, सीडीपीओ अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत नीरज सिन्हा, मुमताज अहमद, ग्राम विकास अधिकारी मनोज सिंह, लेखाधिकारी सियालाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानों ने खातों पर लगायी गयी रोक हटाने की मांग
सकलडीहा(ब्यूरो)। शासन से आधा दर्जन गांवों में अतिरिक्त धन आया था। जिस पर अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा की सभी खाता पर रोक लगा देने पर प्रधानों ने विशेष सचिव से मिलकर समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि पूर्व में प्रमुख सचिव ने खातों पर से रोक हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के लिये प्रमुख ने उठाई आवाज
सकलडीहा(ब्यूरो)। ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह ने ग्राम सभा रानेपुर में आमजनों की सुविधा के लिये पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हैंडपम्प, पानी टंकी, सड़क और सुलभ शौचालय के लिए मांग किया।