{"_id":"599894804f1c1bf60b8b489b","slug":"21503171712-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने सुनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने सुनी समस्या
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर पीड़ितों की सुनवाई कर समस्या के समाधान की बात कही। इस दौरान कुल 34 प्रार्थनापत्र आए जिसमें दो का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने राजस्वकर्मियों को 15 दिन का समय दिया।
जिलाधिकारी ने वहां मौजूद राजस्वकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों को कहा कि अधिकारियों के यहां से प्रार्थना पत्रों पर जब पुलिस के लिए मार्क किया होता है तो पुलिस विभाग राजस्व का मामला होने की बात कह कर उन प्रार्थना पत्रों पर ध्यान नहीं देते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को प्रार्थना पत्र मार्क कर कर दिया गया तो वह उनकी जिम्मेदारी है कि इस प्रार्थना पत्र को निस्तारित करने में किन-किन लोगों की आवश्यकता है, उसकी व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी जमीन संबंधी विवाद बिना लेखपाल के समझौता नहीं हो सकता। इसके लिए यदि थाना प्रभारी को मार्क किया गया है। तो थाना प्रभारी अपने पुलिस टीम की उपस्थिति में होने वाले नापी के लिए उपजिलाधिकारी या तहसीलदार से मिलकर राजस्व कर्मी की व्यवस्था कराएं। यदि इन कार्यों में किसी के द्वारा विशेष रुचि नहीं ली जा रही है तो इसकी शिकायत डीएम से कर सकते है।
विज्ञापन