{"_id":"595d34a54f1c1b481d8b45a9","slug":"21499280549-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब मनेगा लाडली दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब मनेगा लाडली दिवस
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब लाडली दिवस मनाया जाएगा।11 से 18 वर्ष की किशोरियों को माह के प्रत्येक 25 तारीख को बुलाकर उनमें किशोरवस्था में होने वाले परिवर्तन की जानकारी दी जाएगी। ऐसी किशोरियां जो आंगनबाड़ी केंद्रों पर आकर संचालन एवं पुष्टाहार वितरण मे स्वेच्छा से सहयोग प्रदान कर रही हैं तथा स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के बारे में सजग हैं। उन किशोरियों को इस दौरान प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में शासनादेश 27 जून को जारी किया गया है।
शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने व योजना को पात्रों को पहुंचाने के लिए अब लाडली दिवस मनाने का निर्देश दिया है। यह दिवस प्रत्येक माह की 25 तारीख को प्रत्येक केंद्रों पर मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य 11 से 18 वर्ष की किशोरियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान करना है। प्रत्येक माह के तृतीय पोषाहार वितरण दिवस पर उन्हें बुलाया जाएगा। किशोरियों को माह में एक बार आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाकर सही मार्ग दर्शन एवं परामर्श देना है। सही जानकारी के अभाव में किशोरियों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक, प्रजनन एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती हैं। इस दौरान किशोरियों को अधिक पोषक तत्वों की जानकारी सहित शारीरिक परिवर्तनों के विषय में जानकारी दी जाएगी। वह किशोरियां जो पहले से स्वेच्छा से आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाती हैं। सरकार उन्हें पुरस्कृत भी करेगी। इस संबंध में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र राय ने बताया कि अभी शासनादेश नहीं प्राप्त हुआ है। इसे प्राप्त होते ही शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कराया जाएगा।