फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चकिया के सपही जंगल मानवीय भूल के चलते भड़की आग

चकिया के सपही जंगल मानवीय भूल के चलते भड़की आग

Thu, 04 Apr 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
चकिया के सपही जंगल मानवीय भूल के चलते भड़की आग

विज्ञापन
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज में स्थित सपही बीट के वन क्षेत्र में बुधवार की दोपहर सात हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग फैल गई। किसी के जलती बीड़ी पीकर फेंक देने के कारण आग लगी। । सूचना मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बुधवार को दोपहर में किसी के जलती बीडी फेंकने से सपही जंगल में आग लग गई। झाड़िया एवं पत्ते सहित खर-पतवार धू-धू कर जलने लगे। जब तक विभाग के अधिकारियों तक खबर पहुंचती सात हेक्टेयर तक आग फैल गई और धीरे धीरे विकराल रूप लेने लगी। सूचना मिलने पर चकिया रेंजर एबी सिंह एवं राजपथ रेंजर ताराशंकर यादव वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई तथा आग बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया गया। दूर-दराज के इलाकों में लगी आग को वन कर्मियों ने फायर लाईन बनाकर तथा हरी पत्तियों वाली डालियों से पीट-पीट कर बुझाया। जंगल की आग से 7 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed