फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बूथ स्तरीय सम्मेलन में डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

बूथ स्तरीय सम्मेलन में डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तरीय सम्मेलन में डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

विज्ञापन
चहनिया। भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधान सभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आह्वान किया। निर्देश दिया कि कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं। इसके पूर्व बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।
बूथ स्तरीय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा सभी मंडल बूथ व सेक्टर संयोजक अपनी जिम्मेदारी समझे और हर घर पर जाएं और लोगों से अपनी नीतियों और विकास कार्य को बताएं। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा भाजपा सम्मान देने वाली पार्टी है। इस पार्टी का सहयोग हम सभी को करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने लोगों को सांसद निधि और सरकार की ओर से जिले में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। इस मौके पर राणा सिंह, अनिल सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, योगेन्द्र मिश्र, आनंद सिंह, गोपाल गुप्ता, रमेश जायसवाल, बुद्धू विश्वकर्मा, विनोद पांडेय, डॉ. विंध्याचल तिवारी, कमलापति पांडेय, आशीष रघुंवंशी, राजू सोनकर रहे। संचालन विधान सभा संयोजक उदय प्रताप सिंह पप्पू ने किया।
विज्ञापन



कंदवा। निषाद पार्टी कोर कमेटी की बैठक मंगलवार की शाम मुड्डा गांव में जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी का भाजपा से गठबंधन होने और मछुआ आरक्षण प्रमाण पत्र जारी करने के आश्वासन पर हर्ष जताया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आगे घुटने टेक दिए हैं। कहा कि जब सपा से गठबंधन हुआ था तो मायावती के दबाव के चलते कहीं भी निषाद पार्टी का नाम नहीं लिया जा रहा था और न ही पोस्टर बैनर पर लिखा जा रहा था। इस पर पार्टी ने सपा बसपा गठबंधन से अलग होने का निर्णय लिया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने, मछुआ आरक्षण प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है। बैठक में राजू खरवार , शिवकुमारी निषाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed