फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, हेल्प लाइन नंबर जारी

सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, हेल्प लाइन नंबर जारी

Mon, 04 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस  दुर्घटनाग्रस्त, हेल्प लाइन नंबर जारी
पीडीडीयू नगर। जोगबनी से आनंद बिहार जा रही अप 12487 सीमाचंल एक्सप्रेस के बिहार के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पीडीडीयू जंक्शन पर अलर्ट जारी कर दिया गया गई। साथ ही यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 05412-254515 और 73677 (रेलवे) जारी किए गए। ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची तो अधिकरियों की टीम ने यात्रियों में बीच लंच पैकेट, पानी और फल का वितरण किया। ट्रेन में 13 यात्री रिजर्वेशन कराकर पीडीडीयू जंक्शन तक की यात्रा पर थे, जो सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं, कटिहार से पीडीडीयू तक ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ भी सुरक्षित हैं। जोगबनी से आनंद बिहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस रविवार की भोर में चार बजे सहदेई बजुर्ग स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के तीन स्लीपर कोच (एस-8, एस-9 और एस-10), एक जनरल और एक एसी कोच (बी-3) पटरी से उतर गए। इस ट्रेन में पं दीन दयाल उपाध्याय के लिए 13 यात्री सवार थे। कोच बी-3 में परमजीत सिंह, प्रफुल बसाक, ए बसक, एस-8 में मोना देवी, शंकर, रोमा यादव, एस- 9 में मोहम्मद राशिद, एस-10 में मोहम्मद फारूक, रफीकुल, अतेनु देवनाथ, हिमांशु दास और मनोज कुमार सवार थे। आठ घंटे की देरी से सीमएंचल एक्सप्रेस के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर डीआरएम पंकज सक्सेना, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, कमांडेंट आशीष मिश्र, स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला आदि ने यात्रियों का हालचाल पूछा। साथ ही स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार, सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी आफताब अहमद, डिप्टी एसएस कामर्शियल एसपी शर्मा, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, जीआरपी प्रभारी आरके सिंह, राजेश कुमार की देख-रेख में यूनियन के सदस्यों ने लंच पैक बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed