{"_id":"5bc38ae9bdec22697f67f625","slug":"201539541737-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर गांव में विकास कार्यों ने पकड़ी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर गांव में विकास कार्यों ने पकड़ी तेजी
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज विकासखंड के शाहपुर गांव में अधूरे और बंद पड़े शौचालय निर्माण का कार्य रविवार को शुरू हो गया। गांव में शौचालय और नाली निर्माण का काम अधूरा था। ब्लाक और तहसील स्तर के अधिकारियों की लापरवाही से काम गति नहीं पकड़ पा रहा था। गांव में विकास कार्यों की हीलाहवाली और धन के बंदरबांट संबंधी खबर रविवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने बंद कार्यों को फिर से शुुरू करा दिया है।
गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त कुल चार सौ शौचालयों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसरी में मॉडल शौचालय का निर्माण आरंभ करा दिया गया है। इसके अलावा गांव में खराब तीन हैंडपंपों के रिबोर और उनके क्षतिग्रस्त फाउंडेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। गांव में नाली निर्माण, गली में इंटरलॉकिंग का कार्य व गलियों की साफ-सफाई ने भी गति पकड़ ली है। गौरतलब है कि अमर उजाला के रविवार के अंक में सरकारी धन की बंदरबांट शीर्षक से खबर प्रकाशित हुआ था। खबर में गांव में शौचालय निर्माण की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान लोकनाथ के काम शुरू कराने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन