फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना प्राथमिकता -नवनीत

विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना प्राथमिकता -नवनीत

Sun, 25 Mar 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना प्राथमिकता -नवनीत
डीएम

विज्ञापन
चंदौली। नवागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल में शनिवार को मुख्य कोषागार में पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित विकास कार्यों को पूरा कराना प्राथमिकता होगी। देश के 115 अति पिछड़े जिले में उत्तर प्रदेश के जिले में शामिल है। इसमें चंदौली भी है। अति पिछड़ेपन का दाग भी मिटाया जाएगा। शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कलेक्ट्रेट के निर्माण में तेजी के साथ-साथ सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर बनने वाले ओवरब्रिज के कार्य को अक्टूबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हर सप्ताह विकास कार्यों की समीक्षा होगी। मुख्य कोषागार में पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय उपस्थित रहे। मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले नवनीत सिंह चहल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्हें 76वीं रैंक मिली थी। चयन होने के बाद उनकी पहली तैनाती एसडीएम मेरठ के रूप में हुई। इसके बाद सीडीओ मेरठ, सीडीओ झांसी रहे है। डीएम के रुप में उनका दूसरा कार्यकाल है। क्रिकेट व टेनिस में विशेष दिलचस्पी है। इससे पहले इलेक्ट्रिकल की शिक्षा पंजाब से करने के बाद एमबीए की की पढ़ाई की है। न्यूयॉर्क में सीए के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed