फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अमरेश यादव, चंद्रचूड सिंह तथा उतम सक्सेना रहे अव्वल

अमरेश यादव, चंद्रचूड सिंह तथा उतम सक्सेना रहे अव्वल

Mon, 29 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमरेश यादव, चंद्रचूड सिंह तथा उतम सक्सेना रहे अव्वल

विज्ञापन
चकिया। जागृति सेवा समिति सिकंदरपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा विद्यालय सिकंदरपुर के परिसर में क्षेत्रीय ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित हुई। जिसके परिणाम रविवार को घोषित किए गए। इसमें कक्षा आठ वर्ग में अमरेश यादव, कक्षा सात वर्ग में चंद्रचूड सिंह तथा कक्षा वर्ग में उत्तम सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन मेघावियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
जागृति सेवा समिति सिकंदरपुर द्वारा कक्षा 6, 7, 8 के बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा कराई गई। इसके परिणाम रविवार को घोषित किए गए। कक्षा 8 वर्ग में शिवाजी शिक्षा निकेतन भभौरा के छात्र अमरेश यादव 74 अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर राहुल यादव तथा तृतीय स्थान पर रोहित यादव रहे। कक्षा सात वर्ग में आर्यन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरी के छात्र चंद्रचूड सिंह 70 अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर दीपक कुमार तथा तृतीय स्थान पर साहिल गुप्ता रहे। कक्षा छह वर्ग में आदर्श शिशु शिक्षा निकेतन रामपुर के छात्र उत्तम सक्सेना 62 अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। इन मेघावी छात्रों को पुरस्कार देने के अलावा 30 अन्य छात्रों को समिति द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक शंभूनाथ विश्वकर्मा भीषमपुर, रामदुलार यादव मड़ईपर को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. पूनम पांडेय, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक बागी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, संतोष मौर्या, विजय चैरसिया, मनीष केशरी, शीतला केशरी, प्रमोद जायसवाल, संजय पटेल, शिवानंद पटेल, हीरालाल यादव प्रधान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विद्याधर शर्मा ने और संचालन राजेश विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकिया। सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को पांच दिवसीय रोवर्स, रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कपिलदेव राम ने ध्वजारोहण करके किया। रोवर्स, रेंजर्स के प्रथम दिवस के प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, झंडागीत और स्काउटिंग के सिद्धांतों को बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश कोर्स में 20 रोवर्स 71 रेंजर्स तथा निपुण कोर्स में 21 रोवर्स तथा 65 रेंजर्स ने प्रतिभाग किया। वहीं रेंजर्स की 13 टोली एवं रोवर्स की पांच टोलियो का गठन किया गया। इस दौरान सहायक जिला कमिश्नर जितेन्द्र प्रताप सिंह, रोवर्स प्रभारी डॉ. कौशल कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षकों में कैलाश प्रसाद, महेन्द्र प्रताप, पवन गुप्ता, रतन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed