फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विरोध के बीच लोगों ने देखी फिल्म पदमावत

विरोध के बीच लोगों ने देखी फिल्म पदमावत

Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच लोगों ने देखी फिल्म पदमावत

विज्ञापन
मुगलसराय। विरोध के बीच गुरुवार को फिल्म पद्मावत नगर के आईपी मुगल माल स्थित मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई। इस दौरान माल की सुरक्षा के मद्देजनर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। फिल्म के शो को बंद किए जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय संघ ने आईपी माल के मैनेजर को पत्रक सौंपा। बाद में विरोध जताते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष पार्क के सामने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिल्म पद्मावत को दिखाए जाने पर विभिन्न संगठनों की ओर से दी गई धमकी के चलते गुरुवार को सुबह से नगर के आईपी माल के बाहर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पहला शो सुबह लगभग नौ बजकर चालीस मिनट पर शुरू हुआ। जिसमें सिर्फ दस दर्शक ही मौजूद रहे। दिन में लगभग साढ़े बारह बजे अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रीय संघ के कार्यकर्ता विरोध जताने के लिए माल के गेट पर पहुंचे लेकिन पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक लिया। बाद में उन्होंने माल के मैनेजर विशाल तिवारी को फिल्म का प्रदर्शन रोके जाने के बाबत एक पत्रक सौंपा और नारेबाजी करते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोपाल सिंह के नेतृत्व में सुभाष पार्क के समीप फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ है जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान संजीत सिंह, राहुल सिंह, पंकज सिंह, ज्ञान सिंह राजपूत, सौरभ सिंह, रौशन सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुगलसराय (ब्यूरो)। आईपी माल के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में पुलिस बल के तैैनात रहने के बावजूद अज्ञात शरारती तत्वों ने माल के पिछली बाउंड्रीवाल के बाहर से भीतर की ओर पेट्रोल बम फेंक दिया। जिससे वहां लगे ट्रांसफार्मर की केबिल में आग लग गई। सूचना मिलते ही माल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और बालू व मिट्टी डालकर आग को बुझा दिया। घटना के बाद जब लोग दूसरी तरफ पहुंचे तो देखा कि माल से सटी दीवार पर एक पेट्रोल बम पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों को तलाश की लेकिन कोई भी नहीं मिला। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि यदि माल संचालक की ओर से कोई शिकायती पत्र दिया जाता है तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलसराय । विभिन्न संगठनों की चेतावनी के बाद भी काफी लोगों ने आईपी मुगल माल में गुरुवार को पदमावत फिल्म देखी। आईपी मुगल माल के मैनेजर अजीत ने बताया सुबह के सबसे पहले शो में सिर्फ दस लोग ही फिल्म देखने आये थे। बाद में दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। कुल 742 लोगों ने फिल्म देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed