फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कम नहीं हो रहा चोटी कटवा का आतंक

कम नहीं हो रहा चोटी कटवा का आतंक

Sat, 12 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कम नहीं हो रहा चोटी कटवा का आतंक

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्वांचल के अन्य जनपदों की तरह जिले में भी चोटी कटवा का आतंक कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर अलग अलग इलाकों में पांच महिलाओं की चोटी कट गई। चोटी कटते ही महिलाएं अचेत हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

चकिया संवाददाता के अनुसार गुरुवार की रात तहसील क्षेत्र के दो महिलाओं की चोटी कट जाने से महिलाएं अचेत हो गई। दोनों को इलाज के लिए नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर गांव में धर्मेन्द्र की पत्नी नीतू (25) की चोटी गुरुवार की रात सोते समय कट गई। इससे वह बेहोश हो गई। सुबह होने पर पत्नी को बेहोशी की हालत में और चोटी कटी देख पति उसे लेकर चकिया आया तथा एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में भी शीला (28) की भी चोटी गुरुवार की रात सोते समय कट गयी। उसे भी परिवार वालों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। धानापुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के करीं गांव में शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे घर मे खाना बनाते समय कुमारी बंदना (16) पुत्री राम अनुज राम की चोटी कट गई। वह धराव इंटर मीडिएट कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद वह वहीं पर गिर पड़ी और अचेत हो गई। उसे तत्काल गांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। कमालपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा क्षेत्र के जनौली गांव में सोनी देवी (31) पत्नी हीरा राम शुुक्रवार को दोपहर 12 बजे के समय घर मे बच्चे को दूध पिलाकर परिवार वालों को खाना देने के लिए घर के आंगन ने निकली। तभी वह अचेत होकर गिर पड़ी। होश में आने पर उसकी चोटी कटी हुई थी। आनन फानन में उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed