{"_id":"594c1d6e4f1c1b63568b46c6","slug":"201498160494-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल बर्खास्त अमीनों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल बर्खास्त अमीनों को नोटिस
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। राजस्व वसूली में फिसड्डी और कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रशिक्षु लेखपाल और एक दर्जन अमीनों पर कार्रवाई की गई। गुरुवार को एसडीएम सदर अरविंद द्विवेदी ने विगत पांच माह से अनुपस्थित चल रहे सदर तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर कला में नियुक्त नव प्रशिक्षुु लेखपाल विद्यासागर रावत को बर्खास्त कर दिया। इसी तरह कम वसूली होने पर एक दर्जन अमीनों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। लेखपाल की बर्खास्तगी तहसीलदार गुलाब चंद्रा की आख्या पर की गई।
तहसीलदार ने बताया कि प्रशिक्षु लेखपाल विद्यासागर विगत जनवरी माह से ही अनुपस्थित चल रहे थे। इस बाबत कई दफा नोटिस जारी की गई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी गई। लेकिन लेखपाल पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बताया कि विगत 14 जून को लेखपाल के विरुद्घ कार्रवाई के लिए एसडीएम को आख्या प्रस्तुत की गई, जिसके बाद एसडीएम सदर ने धीना क्षेत्र के डैना गांव निवासी लेखपाल की सेवा समाप्ति का निर्देश जारी किया। इसके अतिरिक्त गुरुवार को विद्युत देय, स्टांप देय, परिवहन, ग्राम सभा हर्जाना, बैंक, कोर्ट क्लेम की रिकवरी आदि की समीक्षा की गई। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि अमीन पंचम राम, कपिलदेव, प्रेमशंकर, सीताराम, कन्हैया लाल, बेचू यादव, संतोष सिंह, मोहन यादव, अजीत सिंह द्वितीय, झुल्लन राम, सुदर्शन पांडेय की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम पाए जाने पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। कम वसूली के बाबत संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार बृजेश सिंह को निर्देश दिया कि बड़े बकाएदारों के विरुद्घ धर-पकड़ अभियान तेज करें।