फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   20 quintals of fake khoya seized, destroyed by digging a pit

Chandauli News: 20 क्विंटल नकली खोवा जब्त, गड्ढा खोदकर कराया गया नष्ट

Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
20 quintals of fake khoya seized, destroyed by digging a pit
पीडीडीयू नगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर स्थित चकिया तिराहे के पास से 20 क्विंटल नकली खोवा बरामद किया। खोवा दो मालवाहन पर रखा हुआ था। नकली खोवा पकड़े जाने पर मिलावट खोरों में खलबली मची रही। वाहन के आसपास खड़े कई लोग मौके से भाग निकले। अधिकारियों ने मौके पर खोवे की जांच की और नमूने लिए। बताया कि खोवा पाउडर और पॉम आयल से तैयार किया गया है। इसके बाद उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

नगर में स्थित जीटी रोड किनारे खोवा मंडी है। धर्मशाला रोड पर भी दुकानें हैं। नगर में 35 से 40 दुकानें हैं, जहां खोवा की बिक्री होती है। मंडी में हर रोज 80 से 90 क्विंटल खोवा की खपत होती है। यहां मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के अलावा बिहार के कैमूर, हाटा आदि क्षेत्रों से खोवा आता है। इसके अलावा जिले के चकिया और नौगढ़ से भी पीडीडीयू नगर स्थित मंडी में खोवा आता है। मंडी में आने के बाद बड़े पैमाने परखोवा झारखंड प्रांत के बैजनाथ धाम जाता है। इसके अलावा बनारस के व्यापारी भी पीडीडीयू नगर स्थित मंडी से खोवा खरीदकर ले जाते हैं। बाजार में खोवा की ज्यादा खपत होने के कारण मिलावट खोर पाउडर और पॉम ऑयल मिलाकर खोवा तैयार करते हैं। इसके बाद खोवा मंडी से इसकी धड़ल्ले से बिक्री होती है। उधर, मिलावटी और नकली पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को सूचना मिली कि काफी मात्रा में नकली खोवा चकिया तिराहे से होते हुए मंडी में पहुंचेगा। इस पर विभाग की टीम ने चकिया तिराहे पर निगाहें गड़ा दीं। टीम ने चकिया तिराहे पर खड़े दो मालवाहक वाहनों की जांच की तो उस पर 20 क्विंटल पाउडर वाला खोवा बरामद हुआ। इस दौरान गाड़ी के आसपास खड़े लोग मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से माल के बारे में जानकारी ली। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, सहायक खाद्य आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि खोवा की मौके पर जांच की गई और नमूने भी लिए गए। नकली खोवा होने की पुष्टि होने पर टीम ने उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed