फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   20 new infected including 10 from PDDU city

ीडीडीयू नगर के दस सहित 20 नए संक्रमित मिले

Thu, 19 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
20 new infected including 10 from PDDU city
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है। बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के दस लोगों के साथ बीस नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 11 लोगों ने संक्रमण को मात दी और स्वस्थ घोषित हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने दी है।
विज्ञापन

बुधवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में चार महिला और 16 पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में दो रेलकर्मी, एक सीआरपीएफ का जवान, एक नगर पालिका कर्मी, चार किसान, एक गर्वनमेंट टीचर, तीन गृहणी, एक ग्राम प्रधान, पांच प्राइवेट जॉब कर्मचारी, एक छात्र हैं। संक्रमितों में चहनिया के सात, एक धानापुर, दस पीडीडीयू नगर, दो शहाबगंज के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड की जांच के लिए 1267 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 11 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4087 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 150 है, जबकि 3889 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 48 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed