फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   2.23 crore loan disbursed to women entrepreneurs

महिला उद्यमियों को वितरित किया 2.23 करोड़ का ऋण

Fri, 24 Jun 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
2.23 crore loan disbursed to women entrepreneurs
चंदौली। यूनियन नारी शक्ति योजना के तहत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में प्रदेश का पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओें को स्वावलंबी बनाने के लिए यूनियन बैंक की ओर से चलाई जा रही इस योजना के तहत जिले की 352 महिला उद्यमियों को 2.23 करोड़ की धनराशि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

यूनियन नारी शक्ति योजना के तहत यूनियन बैंक शाखाओं की 09 महिला उद्यमियों को 75 लाख लाख, आर सेटी समूह की 312 महिला उद्यमियों को 64 लाख रुपये और आर सेटी व्यक्तिगत 31 महिला उद्यमियों को 84 लाख रुपये ऋण का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव सिंह और यूनियन बैंक वाराणसी के क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार सिंह रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत चंदौली को प्रथम जनपद के रूप में चयन किया जाना अत्यंत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे आएं और उद्यम स्थापना के लिए इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं। कहा कि इससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास को बल मिलेगा महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक शंकर चंद्र सामंत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक के समस्त प्रबंधक मौजूद रहे। वरिष्ठ प्रबंधक अभिलाष साह, सुनील कुमार, मालधनी, कल्लु सिंह, मुख्य प्रबंधक संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed