फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   2.08 lakh farmers of the district will get the tenth installment

जिले के 2.08 लाख किसानें को मिलेगी दसवीं किस्त

Thu, 16 Dec 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
2.08 lakh farmers of the district will get the tenth installment
चंदौली। जिले के 2.08 लाख किसानों के बैंक खाते में पीएम सम्मान निधि की दसवीं किस्त पहुंचेगी। बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी बटन दबाकर इसका शुभारंभ करेंगे। किसानों के खाते में दो-दो हजार किस्त जाएगी। वहीं जिन किसानों के खाते में केवाइसी नहीं होगी, उनकी किस्त रुक जाएगी। केवाइसी कराने पर अगली किस्त के पुरानी रकम मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा भेजने की घोषणा की है। अगले एक-दो दिनों के अंदर किसानों के खाते में 10वीं किस्त पहुंचेगी। दो हजार रुपये किसानों के खाते में आएंगे। वहीं किसी कारणवश जिन किसानों को अगस्त में नौवीं किस्त नहीं मिली, उन्हें इस बार दो किस्तों का भुगतान किया जाएगा। यानी उनके खाते में चार हजार रुपये आएंगे। इस बार जिले में 2.08 लाख किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। पहले 2.02 लाख किसानों के खाते में ही पैसा जाता था। कृषि विभाग ने पहल कर लगभग छह हजार किसानों के आवेदन की गड़बड़ियां दूर कराईं। इससे किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या इस बार बढ़ गई है। किसानों को सम्मान निधि का इंतजार है। दो हजार रुपये धनराशि मिलने से खासतौर से छोटे किसानों को काफी राहत मिलती है। उन्हें खाद-बीज समेत अन्य वस्तुओं की खरीद में सहूलियत होती है।
विज्ञापन

पीएम सम्मान निधि की दसवीं किस्त जल्द पात्र किसानों के खाते में जाएगी। लगभग छह हजार किसानों के आवेदन की त्रुटियां दूर किया गया है। योजना के लाभ से वंचित किसान दफ्तर में संपर्क कर आवेदन को दुरुस्त करा सकते है। विजेंद्र कुमार, उपनिदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed