फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1976 bigha wheat crop destroyed in 11 days by fire

Chandauli News: आग से 11 दिनों में तबाह हो गई 1976 बीघा गेहूं की फसल

Fri, 19 Apr 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
1976 bigha wheat crop destroyed in 11 days by fire
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में गर्मी बढ़ते ही अगलगी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इस महीने आठ अप्रैल से 18 अप्रैल तक यानी 11 दिनों में 1976 बीघे 15,808 क्विंटल गेहूं की फसल आग से राख हो गई। इससे 500 से ज्यादा किसानों को तीन करोड़ 59 लाख 63 हजार 200 रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें से 200 से ज्यादा किसानों ने बैंक और किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेकर खेती की थी। चंदौली की 20 लाख की आबादी में 16 लाख से ज्यादा लोग खेती से जुड़े हैं। धान और गेहूं यहां की प्रमुख फसलें है। हर बार गर्मी में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल आग से तबाह हो जाती है। इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत में ही भयावह स्थिति है। मात्र 11 दिनों में 1976 बीघा फसल जल गई है। एक बीघा में 8-10 क्विंटल गेहूं की उपज होती है। न्यूनतम उपज आठ क्विंटल के भी आधार पर देखें तो 1976 बीघे की 15 हजार 808 क्विंटल गेहूं राख हो गया। इस समय गेहूं का सरकारी रेट 2275 रुपये है। इस तरह तीन करोड़, 59 लाख, 63 हजार 200 रुपये का हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed