{"_id":"5ca50258bdec22142e74b05e","slug":"191554317912-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों के परिजन आज एसडीएम को सौपेंगे पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों के परिजन आज एसडीएम को सौपेंगे पत्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के दरियापुर गांव के दर्जनों सेना के जवानों के परिवारों सहित 48 ग्रामीणों को तहसील प्रशासन द्वारा बेदखली की नोटिस जारी किए जाने से नाराजगी है। इन घरों के सदस्य गुरुवार को ग्राम प्रधान पति अनिल पासवान के नेतृत्व में एसडीएम को पत्रक सौंपेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई पीढ़ी से सेना के जवानों व ग्रामीणों का परिवार दरियापुर गांव में रह रहा है। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश की सेवा में गांव के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। गांव के दर्जनों परिवारों के युवक वर्तमान में भी सीआरपीएफ, एसएसबी, नेवी, पुलिस, बीएसएफ आदि सेवाओं में तैनात है। बावजूद इसके तहसील प्रशासन ने जवानों के परिवार को बंजर व नवीन परती की भूमि दर्शाते हुए उसपर दो साल से कब्जा करने का आरोप लगा दिया है। इतना ही नहीं, प्रशासन ने सैनिक परिवारों व अन्य ग्रामीणों को बेदखली की नोटिस जारी कर दी है। इसके अलावा ग्रामीणों पर 50 हजार से तीन लाख रुपये के जुर्माने के साथ 16 अप्रैल को तहसील में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसके विरोध में ग्रामीणों व सैनिक परिवार के लोगों ने मंगलवार को तहसील प्रशासन के आरोपों को निराधार बताते हुए प्रदर्शन भी किया था। बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी से गुरुवार को मिलकर पत्रक सौंपकर न्याय की मांग की जाएगी।