{"_id":"5c081edebdec22417810cb56","slug":"191544036062-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज के लिए सपा कार्यकर्ताओं तहसीलों पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज के लिए सपा कार्यकर्ताओं तहसीलों पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। किसानों की समस्याओं को दूर करने खाद-बीज की मांग को पूरा करने के लिए बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सभी तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि इस सरकार में किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं। खाद, बीज और पानी नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने सभी उपजिलाधिकारियों को पत्रक सौंप किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान किए जाने की मांग की।
मुगलसराय तहसील पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। रबी के फसल की बुआई का पीक सीजन होने के बाद भी सिंचाइ के लिए पानी और खाद व बीज नहीं मिल पा रहा है। वहीं धान क्रय केंद्रों की कम संख्या से किसानों को परेशानी हो रही है। छेमिया, सहजौर, डोमन पट्टी आदि गांवों के बंद पड़े नलकूपों को तत्काल चलाने की मांग की। कठौड़ी गांव में बन रहे गौशाला को कहीं और स्थानांतरित किया जाए क्योंकि गौशाला में मरने वाले पशुओं से आसपास के ग्रामीणों को परेशानी होगी। उन्होंने चौरहट, मढ़िया, बहादुरपुर, दुलहीपुर, महाबलपुर, सतपोखरी, भिसौढ़ी, हरिशंकरपुर आदि गांवों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांगे की। इस मौके पर जलालुद्दीन अंसारी, नफीस अहमद, सुदामा यादव, रमेश प्रजापति, महेंद्र प्रताप, रमेश पटेल, श्यामलाल पांडेय, रिंकू शर्मा, बदेलाल सोनकर मौजूद थे।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और विधान सभा क्षेत्र प्रभारी महेश जायसवाल ने समर्थकों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सतीश गोंड, जोखू सिद्दीकी, दशरथ यादव, राजकुमार यादव, केशव राजभर, महेंद्र राजभर, मनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
चकिया संवाददाता के अनुसार, केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता को मंदिर-मस्जिद और सांप्रदायिकता की आग में झोंककर वोट हासिल करने की फिराक में है। किसानों को समय पर खाद, बीज भी देने में सरकार विफल रही है। पूर्व सपा विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि सपा सरकार के दौरान आरंभ गरई नदी पर व शहाबगंज में बन रहे पुल को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दीप्तीदेव यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जमील अहमद खाँ, रामप्रताप यादव, डा. रामअधार जोसेफ, अभिषेक बहेमिलया, मुश्ताक अहमद खान, रामसेवक यादव, सुबेदार मौर्या, महेन्द्र सिंह, मृत्युंजय पाण्डेय मौजूद थे। अध्यक्षता रामप्रताप यादव व संचालन सूबेदार मौर्या ने किया।
नौगढ़ संवाददाता के अनुसार, तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय में अध्यापकों की कमी और लिफ्ट कैनाल से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने राजनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। बताया कि क्रय केंद्र पर हाइब्रिड धान नहीं लिया जा रहा है जबकि क्षेत्र के अधिकांश किसान हाइब्रिड धान की खेती करते हैं। पत्रक देने वालों में प्रदेश सचिव पुष्पा कोल, एजाज अहमद, सुनील यादव, रामवृक्ष यादव, अमरनाथ यादव, मुन्नीलाल, सुरेश, मुन्नू यादव, अनिल यादव, राजेश यादव, लक्ष्मण यादव शामिल थे।