फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अंतरविद्यालयी स्कूली प्रतियोगिता में सनबीम मुगलसराय अव्वल

अंतरविद्यालयी स्कूली प्रतियोगिता में सनबीम मुगलसराय अव्वल

Sun, 04 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अंतरविद्यालयी स्कूली प्रतियोगिता में सनबीम मुगलसराय अव्वल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महात्मा गांधी के जन्मशती सनबीम स्कूल में अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता हुई। इसमें चंदौली और वाराणसी के 12 विद्यालयों के चार छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सनबीम मुगलसराय के छात्र अव्वल रहे। प्रतियोगिता की शुरूआत विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर अवधेश प्रधान और भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर एचपी शर्मा ने दीप जला कर किया। इस दौरान बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फैंसी ड्रेस, हिंदी- अंग्रेजी काव्य पाठ, वाद-विवाद, लोक-नृत्य, कहानी लेखन, सामान्य-ज्ञान प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, समूह गान, शतरंज और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं हुई।

प्रतियोगिता के तहत फैंसी ड्रेस कंपटिशन में नर्सरी सनबीम स्कूल, हिंदी कविता गायन में किड्जी स्कूल, सनबीम प्रथम रहे। इसी तरह अंग्रेजी कविता गायन,लोक नृत्य, हेरिटेज क्विज, जीके, शतरंज, बालीवाल गर्ल्स, साइंस माडल में सनबीम मुगलसराय अव्वल रहा। चित्रकला में बाल विद्यालय, वाद-विवाद अंग्रेजी में सनबीम एकेडमी, वाद-विवाद हिंदी में डालिम्स स्कूल रोहनियां, एलोकेशन अंग्रेजी में किड्जी स्कूल, एलोकेशन हिंदी में सनबीम ऐकेडमी, बालीबाल ब्वायज में सनबीम स्कूल रोहनियां, पावर पाइंट प्रेजेंटेशन में सेट अल- हनीफ, ग्रुप सांग्स में किड्जी स्कूल, निबंध लेखन में मानस कान्वेंट स्कूल अव्वल रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. आरती निर्मल, निर्मल जोशी, रीता प्रकाश, मीनाक्षी मिश्रा, सुनीता सिंह, रीतिका सरीन, हेमा काबरा, अंबिका अग्रवाल, शाहिद रहे। इस मौके पर स्मृति खन्ना, राम सिंह, जेपीसी पाठक रहे। धन्यवाद ज्ञापन सीके पालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed