फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पानी निकासी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पानी निकासी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के फुलपुर परसादपुर में बरसाती पानी निकासी के लिए बने गड्ढे पर अतिक्रमण होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इससे गांव में जलभराव की स्थिति हो गई है। बरसाती पानी एक जगह भरे होने से गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। कई बार शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में विरोध-प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कूड़ा फेंकने की भूमि पर लोगों ने मकान बना लिया है। यही नहीं पानी निकासी के लिए बने नाली पर पीडब्लूडी की पुलिया को मिट्टी से ढंक दिया। इससे पानी निकासी बंद हो गई। बारिश होते ही पुलिया के समीप बने गड्ढे में पानी भर जाता है और बजबजाता है। रास्ते पर भी पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। गांव निवासी रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीण कई बार अधिकारियों से मिल कर समस्या सुना चुके हैं। कई बार तहसील दिवस में समस्या सुनाई गई। 18 सितंबर 2017 को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की गई। इसको संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने लेखपाल और कानूनगो के साथ 26 सितंबर 2017 को मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 26 जुलाई 2018 को तहसीलदार ने अतिक्रमणकारी के खिलाफ अर्थदंड लगाया और बाउंड्रीवाल गिराने का आदेश दिया। बावजूद इसके अब तक बाउंड्रीवाल नहीं गिराई गई। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर दीवार नहीं गिराई गई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आनंद कुमार यादव उर्फ मन्नू, संतोष पांडेय, दयासागर विश्वकर्मा, रमेश पांडेय, बबलू पांडेय, राजनाथ शर्मा, शंभू यादव, नागे यादव, पुनवासी राम, राजनाथ राम, कुबेर राम, मनीष पांडेय, शुभम पांडेय रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed