फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women danced on the swing on the neem branch, Sawan aayo re...

Chandauli News: झूला पड़े नीम की डार, सावन आयो रे... पर झूमीं महिलाएं

Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Women danced on the swing on the neem branch, Sawan aayo re...
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में तीज महोत्सव में उप​स्थित महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी में मंगलवार को सखी-सहेली संस्था की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं सोलह शृंगार कर पहुंचीं और तीज के पारंपरिक गीतों पर खूब झूमीं। महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के साथ एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत तीज गीतों से हुई। महिलाओं ने झूला पड़े नीम की डार, सावन आयो रे... जैसे पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद हाउजी, चेयर गेम और पेपर गेम सहित मनोरंजक प्रतियोगिताएं कराई गईं। महिलाओं ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने लुत्फ लिया।
विज्ञापन

ओवरऑल गेम प्रतियोगिता में उजाला ने प्रथम स्थान हासिल किया। जगदंबा द्वितीय रहीं, जबकि राजकुमारी और गीता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर आयोजक राजकुमारी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को आपस में जुड़ने और अपनी लोक परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर देना है। तीज महोत्सव में पूरे समय हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। इस मौके पर लता, शालु, सुभाषिनी, शीला, गीता, नीशा, नीलम, रूबी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed