{"_id":"5b22c4194f1c1bac6e8b7d45","slug":"191529005081-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर में खड़ा होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर में खड़ा होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबुरी। क्षेत्र के दिघवट गांव के दलित बस्ती में गली और नाली का निर्माण न होने से घरों का सीवर का पानी गलियों में फैला हुआ है। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को नाराज ग्रामीण सड़क पर आ गए और सीवर में खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। चेताया कि यदि जल्द ही नाली और गली का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बस्ती के विजयी राम ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बस्ती के लोगों ने इसकी कई बार लिखित शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। शिवपूजन राम ने बताया कि विजय बहादुर मौर्य के घर से विजय मौर्य के घर तक पूरी गली क्षतिग्रस्त है। नाली न बनने से घरों से निकली नाबदान का पानी गली में बहती है। स्थिति यह है कि पूरे गली में जगह जगह जल जमाव है। इस गली से प्रतिदिन बस्ती के लोगों का आवागमन होता रहता है। आए दिन ग्रामीण और बच्चे गिर कर चोटिल होते हैं। बस्ती के सितारा देवी ने बताया कि कई साल से दलित बस्ती की यह गली क्षतिग्रस्त है, नाली का पानी गली में भर कर सड़ता है और इसके दुर्गंध से काफी परेशानी होती है। इससे लोग नाक पर रुमाल रख कर घर से बाहर निकल रहे हैं। बस्ती में कभी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप हो सकता है। चेतावनी दी कि जल्द ही नाली और गली की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्यारेलाल राम, विजयी राम, शिव पूजन, राम भजन, अरविंद, भोले राम, खरपत्तू, विकास, फूलतारा, सितारा देवी, मालती देवी, अनुराधा देवी, चंदा ,सोनम रहे।