{"_id":"5ad1017c4f1c1ba27f8b45ff","slug":"191523646844-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पर गिरा जर्जर तार, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार पर गिरा जर्जर तार, पैर टूटा
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर । गर्मी का आगाज होते ही कस्बा में जर्जर तारो के टूटने का दौर शुरु हो गया है। थाना चौराहे से लेकर कस्बा के पठानटोली और खान मार्केट में जर्जर तारो के सहारे विद्युत आपूर्ति होती है ।जो आएदिन टूट कर गिरते रहते है। शुक्रवार को भी थाना चौराहा पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार नरौली निवासी राजा(22) तारों में उलझकर गिर गया। जिससे पैर में गंभीर चोट आ गई। लोगों ने घायल को आनन फानन में सीएससी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि युवक का पैर फैक्चर हो गया है। ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के रवैए से नाराजगी व्याप्त है। कस्बा के शाह आलम खां, मृत्यूंजय सिंह, सीताराम प्रजापति, गुड्डू गौतम, प्रकाश चंद्र ने बताया कि संयोग अच्छा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन