{"_id":"5a2849714f1c1b74698c03de","slug":"191512589681-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। नौ दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को जनपद न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव ने तहसील सभागार में न्यायिक, बीमा कंपनी और बैंक अधिकारियों संग बैठक की। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। आयोजन में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाना है। ताकि न्यायालयों से मुकदमों का दबाव कम किया जा सके और लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी वाद, श्रम वाद, विद्युत वाद, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक, भूमि अधिग्रहण, वेतन एवं भत्ता, दीवानी, न्यायालयों में विचाराधीन राजस्व वाद, अन्य समनीय वाद, जल से संबंधित प्रकरण, सर्विस से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश राजेश कुुमार राय, राजेंद्र सिंह, अरविंद यादव, लोक अदालत के नोडल अधिकारी जैगमउद्दीन, नीरज गौतम आदि उपस्थित रहे।