फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आठ ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, कई ट्रेनें 21 घंटे तक विलंबित

आठ ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, कई ट्रेनें 21 घंटे तक विलंबित

Sun, 26 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
आठ ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, कई ट्रेनें 21 घंटे तक विलंबित

विज्ञापन
मुगलसराय। कोहरे और ठंड से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बेपटरी हो चुका है। शनिवार को जहां 12 ट्रेनें रद्द रहीं और चार दर्जन ट्रेनें दो से 20 घंटे से भी अधिक देरी से चलीं। वहीं आरंभिक स्टेशनों से रद्द रहने के कारण आठ ट्रेनें रविवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। अत्यधिक विलंबित होने वाली ट्रेनों को रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रीशेड्यूल करके चलाया जा रहा है जिसके चलते चार दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से 21 घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचेंगी तथा निर्धारित ठहराव के पश्चात गंतव्य को रवाना होंगी। डीआरएम किशोर कुुमार ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रद्द अथवा रीशेड्यूल किया जा रहा है।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शनिवार को आरंभिक स्टेशनों से रद्द रहने वाली आठ ट्रेनों में अप हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस, अप सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप ब्रह्मपुत्र मेल, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर, अप और डाउन वाराणसी मुगलसराय पैसेंजर और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस हैं जो रविवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। वहीं शनिवार को रीशेड्यूल करके चलाई जाने वाली ट्रेनों में डाउन हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, डाउन उपासना एक्सप्रेस ढाई घंटे, अप कुंभ एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, अप मगध एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अप सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस दो घंटे, अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस तीन घंटे, अप दून एक्सप्रेस चार घंटे, डाउन जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, डाउन जनसाधारण ढाई घंटे, डाउन गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस तीन घंटे, अप मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस सवा चार घंटे, डाउन गया गरीब रथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, अप भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 21 घंटे विलंबित होकर रविवार को मुगलसराय पहुंचेंगी। उधर शनिवार को रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रद्द रही ट्रेनों में अप वास्कोडिगामा एक्सप्रेस, डाउन पटना कोटा एक्सप्रेस, अप जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर, अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर, हिमगिरि एक्सप्रेस, डाउन ब्रह्मपुत्र मेल, अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed