फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोहरे से नहीं आई चार जोड़ी ट्रेने, कई ट्रेन घंटों विलंब से आई

कोहरे से नहीं आई चार जोड़ी ट्रेने, कई ट्रेन घंटों विलंब से आई

Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से नहीं आई चार जोड़ी ट्रेने, कई ट्रेन घंटों विलंब से आई
मुगलसराय। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार तेज नही हा पा रही है। कोहरे के बीच हाईस्पीड ट्रेन भी पटरियों पर रेंगते हुए चल रही है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि स्टेशन पर ट्रेन घंटों विलंब से पहुंच रही है। यही नही अत्यधिक विलंब से चल रही ट्रेनों को जहां रद्द किया जा रहा है वहीं कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया जा रहा है। गुरुवार को चार जोड़ी ट्रेन मुगलसराय नहीं पहुंची। पिछले एक पखवारे से कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिख रहा है। गुरुवार को 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 12332 हिमगिरी एक्सप्रसे, 15483 अप और 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस, 54109 अप और 54110 डाउन फैजाबाद पैसेंजर, 54267 अप और 54268 डाउन वाराणसी पैसेंजर का संचालन रद्द रहा है और ये ट्रेन मुगलसराय नहीं पहुंची। शुक्रवार को अप और डाउन महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन फैजाबाद पैसेंजर का संचालन नहीं होगा। वहीं कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक ट्रेन चार से आठ घंटे की देरी से मुगलसराय पहुंची। ऐसे में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। सर्वाधिक दिक्कत रात में ट्रेन पकड़ने वालों को हो रही है। लोग इंटरनेट पर भी ट्रेनों के आने की टाइम देख कर स्टेशन पर पहुंच रहे हैं लेकिन ट्रेन घंटों विलंब से पहुंच रही है। इससे कंपकंपाती ठंड में लोगों को स्टेशन पर बैठ कर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed