{"_id":"59dfc09e4f1c1b76678b56f5","slug":"191507836062-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में स्वकर का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में स्वकर का विरोध किया
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय (ब्यूरो)। राष्ट्रीय लोक दल की नगर के खोआ मंडी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान गृहकर के स्थान पर स्वकर लगाने का कड़ा विरोध किया गया। चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि नगरवासियों पर गृहकर के स्थान पर स्वकर लगा दिया गया है और उसकी वसूली भी शुरू करा दी गई है। नगरवासियों के लिए 05 से 20 गुना ज्यादा कर देना पड़ रहा है। इस टैक्स वृद्धि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि महानगरों में भी इतना टैक्स नहीं लगाया जाता है। नगर में मासिक किराया प्रति वर्ग फीट के हिसाब से लगाया गया है। बैठक में समरनाथ ििसिंह यादव, भागवत नारायण चौरसिया, संजीवन लाल रजक, चंद्रवंश यादव, ज्ञानप्रकाश मिश्रा, शमशाद खां, नवीउल्ला खां, नसीम सिद्दीकी, हेमलता पांडेय, विमला देवी, ताज मुहम्मद, प्रभु विश्वकर्मा, राजन यादव आदि उपस्थित थे।